एशियन गेम्स में मध्यप्रदेश के 43 खिलाड़ी दिखाएंगे जौहर

एकेडमियों के 19 खिलाड़ियों ने बनाई भारतीय दल में जगह खेलपथ संवाद भोपाल। आगामी 23 सितम्बर से 8 अक्टूबर तक चीन के हांग्जो में होने वाले 19वें एशियन गेम्स में मध्य प्रदेश के 43 खिलाड़ी विभिन्न खेलों में जौहर दिखाएंगे। इस बार एशियन गेम्स में मध्यप्रदेश के 43 खिलाड़ी विभिन्न खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करने को तैयार हैं। इनमें 19 खिलाड़ी विभिन्न एकेडमियों के शामिल हैं। जनसम्पर्क अधिकारी बिन्दु सुनील ने सोमवार को जानकारी देते हुए .......

खेलों में सुधार के लिए शिक्षकों-प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण आवश्यक

हिमाचल प्रदेश में युवा सेवाएं व खेल विभाग का भवन तक नहीं हंसराज ठाकुर हिमाचल प्रदेश में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। प्रदेश के हर ग्रामीण क्षेत्र में खेल प्रतिभाएं छुपी हुई हैं। अब समय आ गया है- उन्हें पहचान कर, राज्य या राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा में शामिल करने का। यह सब सम्भव है, मगर एक दृष्टिगत सोच के अंतर्गत। खेलों के उत्थान के लिए हिमाचल प्रदेश को दूरगामी सोच की बहुत आवश्यकता है।यदि हिमाचल प्रदेश को खेलों में राष्ट्रीय .......

मेरी दिली इच्छा मुझसे ज्यादा पदक जीतें देश के खिलाड़ी: मैरीकॉम

हमारे समय में उत्कृष्ट खेल सुविधाएं नहीं मिल पाती थीं खेलपथ संवाद सोनीपत। लंदन ओलम्पिक की कांस्य पदक विजेता व मुक्केबाजी में छह बार की विश्व चैम्पियन एमसी मैरीकॉम ने कहा कि मेरी दिली इच्छा है कि देश के खिलाड़ी मुझसे भी ज्यादा पदक जीतें। उन्होंने कहा कि सफलता पाने का एक ही मंत्र है परिश्रम। मेरी तरह तैयारी करें और मेहनत में कभी कोई कसर न छोड़ें। वर्तमान में तो खिलाड़ियों को स्कूल स्तर पर भी बेहतर सुविधा मुहैया है, ऐसे में सफलता.......

कड़ा परिश्रम ही सफलता का मंत्रः मैरीकॉम

छात्र-छात्राओं ने दिखाया शारीरिक कौशल  खेलपथ संवाद गुरुग्राम। ऑर्किड्स द इंटरनेशनल स्कूल ने ‘पावर अप विद लीजेंड्स’ और ‘स्किल अप विद लीजेंड्स’ स्पोर्ट्स इवेंट की मेजबानी कर एक बार फिर समग्र शिक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का प्रदर्शन किया है। इस कार्यक्रम ने रचनात्मकता और शारीरिक गतिविधि के क्षेत्रों को एक शानदार प्रदर्शन में एक साथ पेश किया गया, जिसमें विभिन्न आयु समूहों के छात्र-छात्राएं शामिल थे।.......

फुटबॉल कप्तान सुनील छेत्री के घर आया नन्हा मेहमान

पत्नी सोनम ने दिया बेटे को जन्म खेलपथ संवाद बेंगलूरु। भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी सोनम भट्टाचार्य ने बेटे को जन्म दिया है। पारिवारिक सूत्रों और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोनम फिलहाल बेंगलुरु के एक नर्सिंग होम में हैं। बताया जा रहा है कि मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।। बुधवार सुबह 11:11 बजे सोनम ने बेटे को जन्म दिया। दिलचस्प बात यह है कि सुनील ने सोशल मीडिया पर कोई भी अपडेट साझा नहीं किया है।.......

खेल प्रतिभाओं को मिला आरएनटीयू स्पोर्ट्स अचीवर्स अवॉर्ड

राष्ट्रीय खेल दिवस पर प्रशिक्षक और खिलाड़ी सम्मानित खेलपथ संवाद भोपाल। हमें खेल को एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटी की बजाय मुख्य सब्जेक्ट की तरह ही महत्व देने की आवश्यकता है तभी हम अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भारत के प्रदर्शन को बेहतर कर पाएंगे। खिलाड़ियों को भी खेलों को किसी डिग्री प्रोग्राम की तरह सीरियस होकर उसमें मेहनत कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करना चाहिए। क्योंकि जिस प्रकार पढ़ाई कर आप अच्छे पद पर पहुंचते हैं, उसी प्रकार खेलों .......

आनंद महिंद्रा ने पूरा किया प्रगनाननंदा के माता-पिता का सपना

प्रगनाननंदा के माता-पिता को एक इलेक्ट्रिक कार उपहार में दी शतरंज चैम्पियन ने उनकी दरियादिली को दिया धन्यवाद खेलपथ संवाद चेन्नई। महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने एक बार फिर अपनी दरियादिली से सभी का दिल जीत लिया है। उन्होंने सबसे कम उम्र के भारतीय शतरंज ग्रैंडमास्टर प्रगनाननंदा के माता-पिता को एक इलेक्ट्रिक कार उपहार में दी है।  प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ी प्रगनाननंदा ने हाल ही में शतरंज विश्व कप में शानदार प्.......

41 साल बाद चंडीगढ़ में स्पोर्ट्स पॉलिसी लागू

खेलों में मेडल लाने वालों को मिलेंगे 6 करोड़ रुपए खेलपथ संवाद मनीमाजरा (चंडीगढ़)। चंडीगढ़ में सोना लाने वाले खिलाड़ियों की किस्मत चमकेगी। मंगलवार को स्पोर्ट्स डे के मौके पर 41 साल बाद चंडीगढ़ में स्पोर्ट्स पॉलिसी लागू करते हुए खिलाड़ियों के लिए 6 करोड़ रुपए तक का नगद पुरस्कार रखा गया है। यह राशि हरियाणा के बराबर और पंजाब से दोगुनी है।  यह घोषणा शहर के प्रशासक बनवानीलाल पुरोहित ने राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर सेक्टर -7 के.......

शटलकॉक एशियन चैम्पियनशिप के विजेताओं का जोरदार स्वागत

हांगकांग में फहराया तिरंगा, गुरुग्राम में हुआ अभिनंदन खेलपथ संवाद गुरुग्राम। हांगकांग में 22 से 26 अगस्त 2023 के बीच हुई शटलकॉक एशियन चैम्पियनशिप में गुरुग्राम के गांव सिकंदरपुर घोसी निवासी खिलाड़ी योगेश व मनीष ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। दोनों ने कांस्य व रजत पदक जीतकर नाम रोशन किया। मंगलवार को गृह क्षेत्र लौटे खिलाड़ियों का गुरुग्राम के लोगों ने दिल खोलकर स्वागत किया तथा तिरंगा लहराते हुए उनके सम्मान में जुलूस निकाला। .......

समालखा की बेटी पोमिनी ने रचा इतिहास

20 साल में बनी युवा अधिवक्ता खेलपथ संवाद समालखा। खंड के गांव पावटी की एक छात्रा पोमिनी ने सिर्फ 20 साल की आयु मे लाॅ ग्रेजुएट की डिग्री हासिल करके विश्व कीर्तिमान स्थापित किया है। गीता इंस्टीट्यूट ऑफ़ लॉ की छात्रा पोमिनी ने सबसे कम आयु में बीबीए, एलएलबी कोर्स को पूरा कर लिया है। पोमिनी ने 6000 में से 3940 मार्क्स प्राप्त किए। पोमिनी ने बताया कि उन्होंने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा आशा दीप स्कूल, समालखा से प्राप्त की। इसके बाद उन्हो.......